गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम की एंटी करप्शन टीम ने जीएसटी इंस्पेक्टर भारत भूषण मदान को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी को जीएसटी भवन सेक्टर 32 ऑफिस के सामने वाहन पार्किंग से ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ विजिलेंस एवं एंटी करप्शन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपनी माता के नाम से एक कम्पनी लेयची स्टूडियो रजिस्टर्ड करवाई है, तथा इस लेयची स्टूडियो कम्पनी के नाम जीएसटी नम्बर लेने के लिए जीएसटी कार्यालय में अप्लाई किया था। जिसके लिए आरोपी ने पैसे मांगे हैं इस सम्बन्ध में वह इंस्पेक्टर से मिला। आरोपी भारत भूषण ने जीएसटी फाइल की स्वीकृति की एवज में उससे 8 हजार रुपए बतौर रिश्वत की मांग की। जिसकी शिकायत विजिलेंस विभाग में की। प्लानिंग बनाकर जाल बिछाया । जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने पूरी प्लानिंग बनाकर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही उसने शिकायतकर्ता से कार्यालय के बाहर पार्किंग में रिश्वत के रुपए दिए, उसी समय इशारा पाकर आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

