गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव अपने जन्मदिन पर काफी दिनों बाद घर पहुंचे हैं। उनके घर पर हुई फायरिंग के बाद वे पहली बार गुरुग्राम पहुंचे हैं। आधी रात को एल्विश ने पेरेंट्स और फ्रेंड्स के साथ केक काटा। इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम स्टोरी लगाते हुए जन्मदिन विश करने वाले फैंस का आभार जताया। रविवार को वे घर से अपनी नीले रंग की मर्सिडीज एसयूवी कार को बाहर निकालते हुए भी देखें गए, हालांकि उनके पिता रामअवतार यादव ने सुरक्षा कारणों से अभी उनके बारे में कुछ ज्यादा जानकारी शेयर करने से मना किया है।
*एल्विश यादव के घर पर17 अगस्त को हुई थी फायरिंग*
बता दें कि 17 अगस्त को सेक्टर 57 स्थित एल्विश यादव के घर पर तीन बाईक सवार युवकों ने फायरिंग की थी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में दो बदमाश फायरिंग करते नजर आ रहे थे। हालांकि इस मामले में पुलिस पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
*धूमधाम से अपनों के बीचू मनाया जन्मदिन*
घर पर हुई फायरिंग के बाद से ही एल्विश की फैमिली को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। इस घटना के बाद एल्विश ने कुछ समय के लिए अपने घर से दूरी बनाए रखी थी, लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने न केवल वापसी की, बल्कि अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खास दिन को धूमधाम से मनाया।एल्विश यादव जो अपने मजेदार वीडियोज और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, ने अपने 28वें जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। रात 12 बजे उनके माता-पिता और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने केक काटा। इस दौरान उनके घर का माहौल खुशी और उत्साह से भरा हुआ था।
ओटीटी विजेता ने अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने जन्मदिन की खुशी को फैंस के साथ बांटा और उन्हें शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उनके इस संदेश ने उनके लाखों प्रशंसकों के बीच एक बार फिर उत्साह पैदा कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यही है कि मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ यह जन्मदिन मना रहा हूं। मेरे फैंस का प्यार और उनकी शुभकामनाएं मेरे लिए अनमोल हैं। इस बार का जन्मदिन काफी खास है। इस मौके पर एल्विश के घर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सकें।

