गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम पुलिस थाना बजघेड़ा में पुलिस टीम ने गस्त के दौरान बाबा ब्रह्मानंद चौक से लक्कड़ मार्केट की तरफ रोड़ पर एक व्यक्ति ई-रिक्शा से कूड़ा कचरा/प्लास्टिक को सड़क पर फेंकता हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस ने खुले में कूड़ा/कचरा में फैलाकर पर्यावरण को दूषित करने का कार्य करते हुए रंगेहाथ काबू किया, जिनकी पहचान *सोहनपाल (उम्र-63 वर्ष) निवासी नंगला बरहा, थाना इस्लाम नगर, बिसौली, बदायूं, उत्तर-प्रदेश* के रूप में हुई।
आरोपी द्वारा खुले में कचरा फैलाकर पर्यावरण को दूषित करने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बाजघेड़ा, गुरुग्राम में धारा 272, 280 BNS के तहत अभियोग अंकित करके आरोपी को अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया किया गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इसकी सब्जी की दुकान है और उसी का कचरा रिक्शा में भरकर यहां फैंक रहा था।पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है।
