*22 अक्टूबर से पहले बूथ समितियों का गठन पूर्ण करेगा भाजपा जिला संगठन : सर्वप्रिय त्यागी**शक्ति केंद्रों की बैठकों से बूथ स्तर तक संगठन को करेंगे सशक्त : सर्वप्रिय त्यागी* *स्मृति ईरानी एवं डॉ. भोला सिंह के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियां समयबद्ध पूरी करेंगे : सर्वप्रिय त्यागी*17 अक्टूबर 2026, गुरुग्राम। भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, बूथ समितियों के सत्यापन एवं गठन और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं बूथ अध्यक्षों को बूथ समितियों का सत्यापन कर संगठनात्मक कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने 22 अक्टूबर से पहले सभी बूथ समितियों का गठन पूर्ण करने तथा अगले दो दिनों में सभी शक्ति केंद्रों की बैठकें संपन्न कराने को कहा।प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने वर्चुअल संवाद के दौरान संगठनात्मक कार्यों की प्रगति एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। पदाधिकारियों को आपसी समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ निर्धारित समयसीमा में संगठनात्मक दायित्वों को पूरा करने के निर्देश दिए गए।बैठक में आगामी 22 एवं 23 अक्टूबर को प्रदेश प्रभारी स्मृति जुबिन ईरानी एवं प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह के प्रस्तावित प्रवास को लेकर भी चर्चा हुई। प्रवास से संबंधित सभी संगठनात्मक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया।जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप जिला संगठन सभी बूथ समितियों का गठन निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करेगा। शक्ति केंद्रों की बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाते हुए बूथ स्तर तक संगठनात्मक सक्रियता को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रवास से संबंधित तैयारियां भी समयबद्ध रूप से पूरी की जाएंगी।गुरुकमल में आयोजित बैठक में हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव, प्रदेश प्रवक्ता यशपाल बतरा, जिला महामंत्री अजीत यादव एवं मनीष सैदपुर सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा गुरुग्राम के जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने वर्चुअल माध्यम से सभी 27 संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक कार्यों को गति देने का आह्वान किया। गुरुग्राम जिला संगठन प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बूथ समितियों के गठन, शक्ति केंद्रों की बैठकों एवं आगामी प्रवास की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए कार्य करेगा।
