गुरुग्राम,बेंगलुरु, सतीश भारद्वाज: हरियाणा की महेन्द्रगढ़ लोकसभा से भाजपा की सांसद रही डाक्टर सुधा यादव ने शुक्रवार को कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू ने राज्यपाल के आधिकारिक आवास लोक भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने थावरचंद गहलोत की जगह ली है। जो 11 जुलाई 2021 से राज्यपाल के पद पर कार्यरत थे।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, मंत्रिमंडल के सहयोगी के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सहित हरियाणा की महिला प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी, गुरुग्राम के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल यादव, शरद गोयल पूर्व निगम पार्षद सुभाष सिंगला दर्जनों भाजपा नेता व परिजन मौजूद रहें।डाक्टर सुधा यादव ने प्रदेश के 20 वे राज्यपाल बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वे मुल रूप से हरियाणा के जिला रेवाड़ी की रहने वाली है तथा वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर 10 में रहतीं हैं। उनके पति स्वर्गीय सुखबीर सिंह यादव बीएसएफ में कमांडेंट थे,जो कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे।
बता दे कि कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डाक्टर सुधा यादव का जन्मदिन भी शुक्रवार को है। बैंगलोर के राजभवन में उनका शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। जिसकी खुशी में गुरुग्राम में खुशियां मनाई जा रही थी।



