गुरुग्राम, सतीश कौशिक: अग्रवाल वैश्य समाज, गुरुग्राम के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य पर भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कवि सम्मेलन 18 अक्टूबर 2026 को सायं साढ़े सात बजे गुरुग्राम विश्वविद्यालय सेक्टर-51 गुरुग्राम में होगा। अग्रवाल वैश्य समाज के गुरुग्राम जिला प्रधान विजय गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में देश के पांच प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। हास्य, श्रृंगार और गीतों की त्रिवेणी इस मंच पर देखने को मिलेगी।
आमंत्रित कवियों में अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि, लपेटे में नेताजी फेम हरियाणा अनिल अग्रवंशी, सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रृंगार रस सूरत सोनल जैन, अंतरराष्ट्रीय गीतकार दिनेश रघुवंशी फरीदाबाद, अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि डॉ. प्रवीण शुक्ल दिल्ली, राष्ट्रीय हास्य कवि दीपक पारीक भीलवाड़ा शामिल हैं। अशोक बुवानीवाला ने सभी अग्र बंधुओं और शहरवासियों से इस साहित्यिक उत्सव में सपरिवार पहुंचने की अपील की है।
विजय गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन द्वारा समाजहित में कार्यों को सांझा करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलने और जरूरतमंदों की सहायता करने की जो परंपरा स्थापित की थी, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने अग्रसेन अग्रोहा का संदेश-एक रहेगा भारत देश का संदेश दिया और समाज में एकता, करुणा एवं सेवा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

