गुरुग्राम, सतीश कौशिक: 59वें हरियाणा राज्य स्कूल खेलों में अंडर-14 बॉयज जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर गुरुग्राम के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों हितेन, विहान और अरिहान का चयन स्कूल नेशनल गेम्स के लिए हरियाणा टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ियों के चयन से गुरुग्राम के जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के साथ-साथ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। गुरुग्राम की टीम के प्रथम स्थान प्राप्त करने और तीन खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने को जिले में जिम्नास्टिक्स के बढ़ते स्तर के रूप में देखा जा रहा है।इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी गई। हितेन, विहान और अरिहान को स्कूल नेशनल गेम्स के लिए शुभकामनाएं दी गईं और गुरुग्राम जिम्नास्टिक्स टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई गई।

