गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस के 13 पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस में कार्यरत 1. इंस्पेक्टर जगजीत सिंह, 2. इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, 3. ऑनरी इंस्पेक्टर सतीश कुमार, 4. ऑनरी इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश, 5. ऑनरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार, 6. ऑनरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र 7. ई. एस.आई पप्पू सिंह, 8. ई.एस.आई. सतीश कुमार, 9. ई.एस.आई. करण सिंह, 10. ई.ए.एस.आई. राजकुमार, 11. ई.ए.एस.आई. रविन्द्र सिंह व 12. ई. एच.सी. बीर सिंह व 13. सिपाही सुरेश कुमार* अपनी पुलिस सर्विस पुरी करके शुक्रवार को सेवानिवृत्ति
हुए। जिनके सम्मान में विदाई पार्टी का आयोजन स्थानीय पुलिस लाईन में किया गया।
डीसीपी कारण गोयल पश्चिम ने विदाई पार्टी में शामिल होकर सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी । वहीं सीपी विकास अरोड़ा ने भी सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

