गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम, गुरुग्राम के इंजीनियरिंग ब्रांच में HKRN के तहत कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार को ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गुरुग्राम में मामला दर्ज कर लिया है।
* बिल पास कराने पर मांगी गई थी रिश्वत*
शिकायतकर्ता नगर निगम गुरुग्राम में ठेकेदारी करता है। जिसने करीब ₹28 लाख रुपए की लागत वाले श्मशान घाट के नवीनीकरण कार्य का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया था। जिसका करीब ₹23 लाख के बिल को पास करवाने के एवज में ₹92 हजार बतौर रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें से रिश्वत की मांग के तहत शिकायतकर्ता द्वारा पहले ही ₹80 हजार की राशि दी जा चुकी थी, जिसके बाद उससे शेष ₹12,000 की रिश्वत राशि देने के लिए कहा गया। लेकिन फिर भी उक्त आरोपी बिल को पास करके आगे नहीं बढ़ा रहा था, काफी समय से चक्कर लगवा रहा था।
शिकायतकर्ता ने परेशान होकर मामले की सूचना एसीबी को दी, जिसके आधार पर ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पवन कुमार को ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर लगे हाथ दबोच लिया। जिसके खिलाफ भष्टाचार अधिनियम की सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी पकड़े गए आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को शनिवार को अदालत में पेश करेगी ।

