गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया को कार से टक्कर मारने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने दो दिनों की रिमांड अवधि के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई अब 1 अक्टूबर 2026 को होगी।
वहीं इस रन एंड हिट मामले में विशेष जांच दल (SIT) की तफ्तीश में कई चौंकाने वाला खुलासे हुए हैं। एसआईटी ने मामले में पूरी घटना की कड़ियों को रविवार (13 सितंबर) से जोड़ना शुरू कर दिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी कल्याण बैंसला रविवार को अपने चचेरे भाई लवनीश और दो अन्य दोस्तों के साथ एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल के नाइट क्लब ‘दी एम्पायर क्लब’ पहुंचा था। जहां पर दोस्तों ने शराब की पार्टी की थी। जहां से वे सुबह करीब 6 बजे क्लब से निकलने के बाद कल्याण बैंसला ने कार चलाई तथा बगल वाली पैसेंजर सीट पर उसका भाई लवनीश बैठा था। क्लब से निकलकर वे गोल्फ कोर्स रोड की तरफ बढ़े। सेक्टर 53 मेट्रो स्टेशन के पास इनकी मुलाकात पहली बार सिया और उसके दोस्तों से हुई थी। जहां उसने सिया को इशारे करने के बाद टक्कर मारी थी।
एसआईटी ने अब एम्पायर क्लब की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की ट्रैवल और स्टे हिस्ट्री भी खंगाली है। फुटेज की मदद से आरोपियों की गतिविधियों, क्लब में एंट्री- एग्जिट का सटीक समय देखा गया। इसी ‘अरेबियन नाइट्स’ इवेंट में एंट्री के बाद कल्याण बैंसला ने सिया को बाहर निकलकर टक्कर मारी थी। आरोपियों ने क्लब में रात्रि करीब 03:05 पर एंट्री ली और शराब-डांस के साथ एंजॉय करने लगा।सुबह 06:04 बजे: बैंसला और उसके साथी क्लब से बाहर निकल कर सड़क पर चले करीब 6.40 पीड़ित बाइकर युवती का आरोप है कि कार सवार युवक लगातार उनके करीब आ रहे थे, फब्तियां कस रहे थे और रुकने का इशारा कर रहे थे। एसआईटी की पूछताछ में सामने आया कि बगल में बैठे लवनीश ने कल्याण बैंसला को लेडी बाइकर का पीछा करने के लिए उकसाया था। इसके बाद करीब 2 किलोमीटर तक लेडी बाइकर का पीछा किया गया। सुबह 7 बजेः लेडी बाइकर का पीछा करने के बाद कार सवार युवकों ने उसकी भारी-भरकम स्पोर्ट्स बाइक को साइड से टक्कर मार दी।
यह पूरी वारदात पीड़िता के हेलमेट और बाइक पर लगे एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सिया ने अपनी राइड की पूरी फुटेज जांच टीम को सौंप दी हैं। वहीं गोल्फ कोर्स रोड के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो का विश्लेषण किया जा रहा है।
पुलिस ने कार में मौजूद बाकी दो अन्य दोस्तों को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही, कल्याण बैंसला के ब्लड और यूरिन सैंपल्स को लैब भेजा गया है ताकि मेडिकल रिपोर्ट के जरिए कानूनी रूप से कोर्ट में उसके नशे में होने की बात साबित की जा सके। जांच के दौरान ये भी पता चला कि आरोपियों ने पीछा करने के दौरान कई बार कार की रफ्तार बढ़ाई और अंत में बाइक को निशाना बनाया। आरोपियों के मोबाइल लोकेशन, कार की सीसीटीवी ट्रैकिंग और संभावित भागने के रास्तों की जांच चल रही है। एसआईटी अब आरोपियों के बीच आपसी संबंध, क्लब में उनकी गतिविधियों और घटना के बाद उनके भागने के मार्ग की विस्तार से जांच कर रही है।
वहीं एम्पायर क्लब के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है।एंपायर क्लब बोले-हमारे पास सुबह तक क्लब खोलने का लाइसेंसएंपायर क्लब के पार्टनर सत्या ने बताया कि उनके पास सुबह सात बजे तक क्लब खोलने का लाइसेंस है। छह बजकर चार मिनट पर कल्याण बैंसला और उसके साथी निकल गए थे। सभी कस्टमर जाने के बाद हमने रविवार को क्लब छह बजकर 15 मिनट पर बंद कर दिया था। पुलिस जांच के लिए क्लब में आई थी और जो भी डॉक्यूमेंट्स और सीसीटीवी मांगी गई, सब उपलब्ध कराएं दिए हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोपी के गांव व आसपास में पंचायत, जातिवाद व राजनीतिक मुद्दा बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है।
