गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: रविवार को डीसीपी कारण गोयल के मार्गदर्शन में निरीक्षक थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम व अन्य पुलिस टीम द्वारा हरीश बेकरी, सैक्टर-7, में लोगों को विभिन्न अपराधों के बारे में जानकारी देने के उदेश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आत्मरक्षा और नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए, नशे से दूर रहने और नशा से होने वाले शारिरीक, आर्थिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान बारे विस्तार पूर्वक बता कर समझाया गया। नशा पिड़ितों को नशा मुक्त होने के लिए सही जगह से उपचार करवाने बारे प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगो को नशा मुक्ति कमेटी बनाने बारे, ड्रग्स पेडलर एवं नशा करने वालों की पहचान बताने बारे कहा गया एवं लोगो से नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने की अपील की गई, ताकि कोई युवक नशे की लत में पड़कर अपना जीवन खराब ना करें।
पुलिस द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को टीम ने एक विडीयो फिल्म भी दिखाई, जिसमें डीजीपी के संदेश व महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में कानून में दिए गए विशेष प्रावधानों (पोक्सो एक्ट, जुनाईल जस्टिस एक्ट इत्यादि) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं व बच्चों को लेकर पुलिस बहुत ही संवेदनशीलता से कार्य करती है और इन अपराधों के लिए कानून में भी कठोर नियम व सजा के प्रावधान है। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

वहीं पुलिस टीम द्वारा इन कार्यक्रमों के माध्यम से यह भी बतलाया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तुरन्त पुलिस को डायल-112 पर कॉल करके या किसी भी अन्य माध्यम से दें। वहीं पुलिस टीम द्वारा यह भी बताया गया कि आपको आपके आसपास किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय गतिविधि महसूस हो तो तुरन्त पुलिस को सूचित करें। गुरुग्राम पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। आप समाज की शांति व सुरक्षा में पुलिस व प्रशासन का योगदान करके अच्छे नागरिक होने का फर्ज अदा करें। अपराधों को लेकर सदैव सतर्क रहें, उनकी जानकारी रखे और किसी भी प्रकार के लोभ व लालच में ना आए।
