
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का भेदभाव साफ झलक रहा है। मंगलवार जिला प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से डीटीपी की टीम ने सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज इलाके में अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की।मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-53 थाना पुलिस की मौजूदगी में डीपी ने सरस्वती कुंज क्षेत्र में रिहायशी प्लेटो पर बनी सैकड़ो झुग्गी झोपड़ियां को ध्वस्त किया जिससे भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।
सरस्वती कुंज इलाके में सरकारी और निजी भूखंडों पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए यह लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। सेक्टर-53 स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास करीब पांच एकड़ क्षेत्र में फैली अवैध बस्तियों को पूरी तरह से हटा दिया गया। डीटीपी ने बताया कि यहां लगभग 22 से अधिक कमर्शियल और आवासीय प्लॉटों पर अवैध रूप से 200 झुग्गियां बनाई गई थीं। इन झुग्गियों को जेसीबी की मदद से पूरी तरह से जमींदोज कर दिया गया।उक्त कार्यवाही पर डीटीपी अमित मधोलिया का कहना था इस बेशकीमती जमीन पर लोगों ने काफी लंबे समय से अवैध कब्जा जमाया हुआ था, जिसे अब पूरी तरह मुक्त करा दिया गया है। सरस्वती कुंज और आसपास के इलाकों में किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में सरस्वती कुंज की बची हुई जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए इसी तरह के और भी अभियान चलाए जाएंगे। जमीन मालिकों और आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी भू-माफिया के झांसे में न आएं और अवैध निर्माणों व कालोनियों में कांटे जा रहे प्लाटों में अपनी मेहनत का पैसा ना फंसाए।बता दें कि डीटीपी अमित पर मलिबु टाउन के निवासी काफी गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसके बारे में स्थानीय निवासियों ने समाधान शिविर ने भी दरखास्त लगाईं थी, लेकिन अवैध निर्माण करने वाले निवासियों की ऊंची पहुंच के चलते डीटीपी सबकुछ जानते हुए भी मौन बने हुए हैं। जबकि मामला न्यायालय में भी चल रहा है।
