गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब की आप सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब उनकी अगली तारीख पेशी 1 जून को होगी।अदालत परिसर में उस समय माहौल बदल गया जब कोर्ट में पेशी के दौरान अरोड़ा की दाढ़ी बढ़ी हुई दिखी। परिवार से मिलते ही वह भावुक भी हो गए। जब उन्होंने बेटी कृतिका को गले लगाया तो उनकी आंखें छलक गई, वहीं बेटी की आंखों से पानी निकल आया। वहीं आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि संजीव जी, आप बहादुर हो। देशभक्त हो। पूरे पंजाब को आप पर गर्व है।
बता दें कि मंत्री अरोड़ा को 9 मई को इंडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में चंडीगढ़ से अरेस्ट किया था। जिसके बाद उन्हें रात्रि 12 बजे गुरुग्राम अदालत में पेश किया था, अदालत से पहले 7 दिन, फिर 2 दिन के लिए रिमांड लिया था। गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे संजीव अरोड़ा, का चेहरा मुरझाया हुआ और दाढ़ी बढ़ी हुई दिखी व थके हारे नज़र आए। उनके वकीलों ने देर शाम गुरुग्राम की विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की है। इस पर अदालत ने सुनवाई करते हुए इडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में वह 22 मई को अपना लिखित जवाब दाखिल करेगी।अरोड़ा के वकीलों ने याचिका में कहा है कि उन्हें राजनीति के चलते जानबूझकर फंसाया गया है। जांच एजेंसी द्वारा लगाए गए ठगी के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।
वहीं दूसरी तरफ गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली अरोड़ा की याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। जिसकी बुधवार (20 मई) को होगी।उनके वकीलों ने मिडिया को बताया कि एजेंसी ने उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने के लिए एप्लीकेशन लगाई थी। एप्लीकेशन एक्सेप्ट कर ली गई है। उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है।

