गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज: शहर के बलदेव नगर में पिछले करीब 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने और गंदे पानी की समस्या से परेशान स्थानीय निवासियों ने शनिवार दोपहर को पटौदी रोड पर जाम लगा दिया है। गुस्साए लोगों का कहना था कि पहले गंदा पानी आ रहा था,और अब पानी ही आना पूरी तरह बंद हो गया है।स्थानीय निवासी आज सुबह जब पार्षद से मदद मांगने गए तो वहां से भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला, जिसके बाद गुस्साए निवासियों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे पटौदी रोड पर वाहनों की लम्बी लम्बी कतार लग। भारी जाम से वाहन चालकों को काफी असुविधा हुई।
बलदेव नगर कालोनी निवासी कमलेश देवी, उर्मिला देवी, सत्यवती,ललित कुमारी, मुन्नी,सरोज आदि महिलाओं का कहना है कि पिछले करीब 15 दिनों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप्प है। इससे पहले गंदा पानी आ रहा था, जिसका टीडीएस स्तर इतना अधिक था कि यह खाना पीने बनाने और नहाने के लिए भी नूकसानदायक था। पार्षद भी नहीं हूं रहीं हैं।जिसके बारे में निवासियों ने कई बार पार्षद एमसीजी तथा गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों को अपनी जेबें ढीली करके निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद ने उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया। सुबह जब निवासी महिला पार्षद के पास मदद मांगने पहुंचे, तो उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला। इससे नाराज होकर सैकड़ों लोग पटौदी रोड पर एकत्र हुए और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे, जिन्होंने पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की। सड़क जाम की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और यातायात को सुचारू चलने देने का अनुरोध किया। लेकिन लोगों में पानी को लेकर आक्रोश भड़क रहा था।

