गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बुधवार को बसई चौक से विभाग की जमीन खाली कराई। सर्वे एसडीओ ने बताया सेक्टर 10 ए पुलिस थाना से फोर्स नहीं मिली इसके बाद भी इंफोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस सरकारी जमीन पर करीब आठ दुकान बनाकर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था । जोकि मेट्रो की लाइन में आ रही थी। जिनको हटाने के लिए कई बार चेतावनी दी गई थी। लेकिन फिर भी अतिक्रमण करने वालों ने जमीन ख़ाली नहीं की थी। विभाग की करीब 400 गज में दो मंजिला पक्की दुकानें बना रखी थी,जिनको दो जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त किए गए।
वहीं लोगों को एचएसवीपी की जमीन पर अवैध कब्जा न करने की चेतावनी देते हुए एसडीओ सर्व बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अजमेर सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी ने दुबारा अवैध कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह के आदेश पर दो दिन पहले मुनादी करवाकर इस जमीन को खाली कराने के निर्देश दिए थे। इस अभियान में उनके साथ जेई ललित हंस,संजीव यादव, बलविंदर ,वीरेंद्र , सहित टीम सवे मौजूद रही।


