गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: निगम अधिकारियों के अनुसार जोन-4 की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पहली सीलिंग कार्रवाई टेकप्रो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड पर की। इस संपत्ति पर 34,61,639 रुपये का संपत्ति कर बकाया था, जिसके चलते निगम ने इसे सील कर दिया। दूसरी कार्रवाई पीबीजे एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड पर की गई, जो सेक्टर-30 स्थित स्टार मॉल में संचालित है। इस इकाई पर 35,48,307 रुपये का संपत्ति कर बकाया पाया गया। निर्धारित समय में कर जमा नहीं करने के कारण निगम ने इस संपत्ति को भी सील कर दिया।
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी संपत्ति मालिकों से समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अपील की है, ताकि उन्हें दंडात्मक कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
