गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम के सेक्टर-22बी स्थित कम्युनिटी सेंटर में रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसमें गांव मोलाहेड़ा, सेक्टर 22A, सेक्टर 22B तथा आसपास के क्षेत्रों के निवासियों द्वारा आयोजित किए गए इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। सनातन धर्म की चर्चाएं होने के बाद उपस्थित जनसमूह ने आपसी सहमति से रंगों का त्यौहार भी फुलों के साथ मनाया गया।
सम्मेलन में पहुंचे वक्ताओं ने हिंदू सनातन धर्म के उत्थान और समाज में आपसी मतभेद तथा जात-पात से ऊपर उठकर भाईचारे के साथ रहने के संदेश पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता और पारस्परिक सहयोग से ही सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे सैकड़ों लोगों का तहेदिल से स्वागत किया। निगम के मनोनीत पार्षद ने भी अपने विचार रखते हुए सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सैक्टर 22 की समाज सेविका सक्षम आरडब्ल्यूए की पुर्व पदाधिकारी रही सुनीता कोक ने महिला उत्थान और सेल्फ डिफेंस के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर महिला को आत्मरक्षा के गुर सीखना बेहद जरूरी है, क्योंकि वर्तमान समय में रास्तों और दफ्तरों में महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।कार्यक्रम के संपन्न होने से पहले उपस्थित जन समूह ने रंगों के पर्व होली का त्यौहार फुलों संग मनाया गया। महिला व पुरुषों ने नाच गाकर खुशी का इजहार कर राष्ट्रीय गान के बाद समारोह का समापन कर सभी ने भणडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर समिति के विजय आर्य, विवेक सिंह राव,विजय पाल यादव,अनिल कुमार,गुलशन सुमन,के सी यादव, प्रीती भारद्वाज, आरडब्ल्यूए सैक्टर 22 डी पाकेट प्रधान हितेश यादव, सेवानिवृत्त डीएसपी बिरेंद्र यादव,बेद यादव, सीता राम यादव,पृथ्वी राज यादव, बिजेंद्र यादव,कुन्दन शर्मा, नरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, कुलदीप शर्मा, सतीश कुमार, राजेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र,मनीष, तरुण,गौरव,बंटी, नवीन कुमार सहित सैकड़ों महिला एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




