गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम के पटौदी की रहने वाली पर्ल चौधरी को हरियाणा महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रविवार शाम को कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से आदेश जारी किए गए। उन्होंने सुधा भारद्वाज की जगह नई महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पर्ल चौधरी ने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पटौदी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि यह चुनाव वह भाजपा की बिमला चौधरी से हार गई थीं। उनके पिता स्वर्गीय चौधरी भूपेंद्र सिंह साल 2005 में पटौदी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने थे।
नियुक्ति के बाद उन्होंने मिडिया से बातचीत में कहा कि वे प्रदेश की महिलाओं की आवाज बनकर काम करूंगी और पार्टी को मजबूत बनाऊंगी’। पर्ल चौधरी के पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उनका जन्म फरवरी 1976 को हुआ था। उनका परिवार पटौदी में ही रहता है। वह पेशे से वकील हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट का माना जाता है। उनके पति परमेश रंजन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उन्होंने IIT दिल्ली से पढ़ाई की थी। पर्ल और परमेश की 2 बेटियां हैं, जो अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रही हैं।
सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने पर्ल चौधरी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट की। सैलजा ने लिखा- ‘पर्ल चौधरी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

