गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम के थाना पालम विहार क्षेत्र के अन्तर्गत सेक्टर-22 बी में बीते रोज एक बारात पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। यह घटना तब हुई जब झाड़सा गांव से वाल्मीकि समाज की बारात साथ सटे गांव मोलाहेडा के सरकारी स्कूल से कम्युनिटी सेंटर की ओर जा रही थी। तब रास्ता लेने पर दबंगों ने बारात पर हमला कर दिया, जिससे इस हमले में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची जांच-पड़ताल कर रही है।मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज सैक्टर 22 के कम्युनिटी सेंटर में बाल्मिकी समाज का एक शादी समारोह चल रहा था, जिसमें नाचते-गाते बारातियों को साइड देने को लेकर गाड़ी सवार कुछ गांव के दबंग लोगों से विवाद हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इन लोगों ने पहले बारातियों को धमकाया और फिर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यहां तक की शादी समारोह कम्युनिटी सेंटर में भी घुसकर महिलाओं के साथ भी बदतमीजी और मार पिटाई करी। समारोह में शामिल होने पहुंचे एक रिश्तेदार किशन लाल नामक व्यक्ति ने बताया कि बारात जैसे ही सेक्टर 22 बी के कम्युनिटी सेंटर पहुंची, लाठी-डंडों से लैस होकर करीब दो दर्जन से अधिक हमलावर हाथों में लाठी-डंडे लेकर वहां आ धमके। उन्होंने तोड़फोड़ की और जो भी बचाव में सामने आए लोगों को पीटा। इस हमले में दो युवकों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हे की एक करीबी महिला प्रीति को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया।पुलिस के अनुसार बताया गया है कि बारात सड़क से जा रही थी,एक गाड़ी सवार दो से तीन युवकों की साइड लेने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद एक दर्जन से अधिक लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने कम्युनिटी सेंटर में घुसकर मेहमानों पर हमला किया।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से गाड़ी की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं।सूत्रों से जानकारी मिली है कि हमलावरों ने शराब पी रखी थी। जो नजदीक के गांव मोलाहेडा के रहने वाले हैं। जिनकी थाना पालम विहार में सांठ-गांठ है। इसी लिए पुलिस हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं करके मामले को दबाना चाहती है, जिससे समाज में रोष है।

