
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : कांग्रेस के गुडग़ांव जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने नगर निगम की ओर से अवैध कब्जों के नाम पर तोड़ी जा रही संपत्ति को लेकर कहा कि सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। बार-बार कांग्रेस नेताओं की संपत्ति को कोर्ट में केसर विचाराधीन होने के बाद भी अवैध बताकर तोडऩा भाजपा सरकार की कांग्रेस के प्रति रंजिश को दिखाता है। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह पर अवैध कब्जे ऐसे हैं, जिनकी तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखा जा रहा है। पंकज डावर ने कहा कि गरीबों की रेहडिय़ों, बाजारों से गरीब दुकानदारों का सामान उठाना ही कब्जे हटा देना नहीं है। प्रभावशाली लोगों की संपत्ति की तरफ नगर निगम प्रशासन देखता तक नहीं। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव में कई स्थानों पर खुलेआम कब्जे हैं। इन कब्जों को देखकर आम जनता भी सवाल खड़े करती है कि इन कब्जों की तरफ नजर क्योंं नहीं जाती। मीडिया ने भी इन कब्जों को लेकर जनता की आवाज उठाई है, लेकिन अधिकारियों ने इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। पंकज डावर ने कहा कि कब्जे तोडऩे में भी द्वेष की भावना साफ नजर आ रही है। कांग्रेस नेताओं की संपत्ति पर नगर निगम की नजर रहती है। समाज की मुख्यधारा में रहकर काम करने वाले नेताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे के नाम पर गरीबों की बस्तियां उजाडक़र, गरीबों की रेहडिय़ां तोडक़र, गरीबों का सामान तोडक़र सोशल मीडिया की रील पर अधिकारियों द्वारा बहादुरी दिखाना काफी नहीं है। रसूखदार और प्रभावशाली लोगों की संपत्ति की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखा जाता। कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष ने कहा कि एक व्यक्ति की संपत्ति तोडऩे पहुंची टीम को कोर्ट के आदेश दिखाने पर अधिकारियों ने उस संपत्ति को नहीं तोड़ा और कांग्रेस के नेता द्वारा कोर्ट के कागज दिखाने के बाद भी संपत्ति को तोड़ दिया गया। कार्रवाई की यह भावना दर्शाती है कि यह सब रंजिशन और दबाव में किया जा रहा है। अदालत के आदेशों को भी ना मानने वाले अधिकारी कानूनी की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं।
