
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम के सेक्टर-54 की एक पॉश सोसायटी में 3 साल की बच्ची के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसमें यौन उत्पीड़न का आरोप घरों में काम करने वाली दो मेड और उनके पुरुष साथी पर लगा है। घटना एक महीने पुरानी बताई जा रही है, जिसमें बच्ची के पेरेंट्स की शिकायत पर सेक्टर 53 थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।घटना में शामिल एक मेड हाल ही में बच्ची के घर में काम करना शुरू किया था, जबकि दूसरी पड़ोस के फ्लैट में काम करती थी। इसी दौरान उनका एक साथी बच्ची के साथ बेड टच करने लगा। दरअसल, बच्ची ने वारदात के कई दिनों के बाद इस घटना के बारे में माता पिता को बताया था। पुलिस द्वारा घरेलू नौकरानियों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक क्लू पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
*पुलिस छोटी बच्ची की कराएगी काउंसलिंग*
पुलिस ने इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति को भी दी, जो बच्ची और परिजन की काउंसलिंग करवा रही है। बच्ची काफी छोटी है और सही से कुछ बता नहीं रही है। जिसके कारण जांच में पुलिस को दिक्कत आ रही है। हालांकि पुलिस आरोपी दोनों मेड और उनके पुरुष साथी की तलाश कर रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस सेक्टर 53 थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस केस को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है। जांच पड़ताल जारी है, इसके बाद हम आगे कानूनी कार्रवाई करेंगे। जल्द ही आरोपियों को गिरफतार किया जाएगा।

