

<
में
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : नगर निगम गुड़गांव में सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयर बनाए जाने के लिए सोमवार को चुनाव के लिए प्रस्तावित बैठक अब नहीं होगी। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि कुछ प्रशासनिक कारणों से बैठक को अगली सूचना तक स्थगित किया गया है।
नगर निगम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इस संबंध में संशोधित तारीख, समय और स्थान की जानकारी बाद में दी जाएगी। बैठक स्थगित करने की सूचना सभी वार्ड पार्षदों तथा सांसद राव इंदरजीत सिंह, विधायक बिमला चौधरी, विधायक राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, विधायक तेजपाल तंवर,मेयर, गुड़गांव डिवीजन के मंडलायुक्त और शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा के निदेशक को भी अवगत करा दिया गया है।
