
गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: सौभाग्य, समृद्धि और शांति की अधिष्ठात्री माँ महालक्ष्मी की कृपा प्राप्ति हेतु माता महालक्ष्मी मंदिर, सेक्टर–5, गुरुग्राम के पावन प्रांगण में शुक्रवार, 30 जनवरी को अष्टलक्ष्मी पूजन एवं विशेष दिव्य अनुष्ठान संपन्न होगा। श्री महालक्ष्मी मंदिर के महासचिव दिनेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम में यह अपनी तरह का एकमात्र सामूहिक अनुष्ठान है, जिसमें नील कमल पुष्प, फल, मेवे एवं महाप्रसाद श्रद्धालुओं को स्वयं अपने हाथों से अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। आर.सी. गुप्ता, विजय अग्रवाल, गोपाल जिंदल, राजेश अग्रवाल एवं दीपक बंसल ने बताया कि यह अनुष्ठान अत्यंत भव्य, दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप का होता है, जिसमें मनोकामना पूर्ति हेतु विधिवत मंत्रोच्चार, पंचपूजा, सहस्त्रनाम पाठ एवं नीलकमल पुष्प अर्पण के साथ माँ महालक्ष्मी का पूजन किया जाता है।
पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस दिव्य अनुष्ठान में सभी भक्तगण बड़ी श्रद्धा से सहभागिता करते हैं, सैकड़ों श्रद्धालुजन माँ की कृपा का अनुभव कर चुके हैं इस आयोजन में मंदिर के सभी ट्रस्टी एवं सदस्य पूरे उत्साह और समर्पण भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं।विवेक गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, नितिन, रमेश सिंघल एवं मीनाक्षी गुप्ता, ऋतु महेश्वरी ने कहा कि इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य सजावट, पुष्प मालाओं से अलंकृत किया जाएगा। अनुष्ठान उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई है।समस्त मंदिर प्रबंधन समिति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वी.के. जैन, दया गुप्ता, मनीषा बंसल, आशु अग्रवाल, मीना गर्ग एवं पूजा गोयल ने समस्त समाज के श्रद्धालुओं को आमंत्रित करते हुए इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।
अनुष्ठानकर्ता यज्ञाचार्य डी.पी. शास्त्री ने बताया कि ऐसे दिव्य अनुष्ठानों माँ की कृपा बरसती है ये आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं, तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव एवं सामूहिक एकता को भी सुदृढ़ करते हैं।
