गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम के राजीव चौक पर एक माडल के साथ युवक द्वारा अश्लील हरकत करने के 5 दिन बाद मॉडल सामने आई। मॉडल ने गुरुग्राम पुलिस के साथ साथ पूरे प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उसने कहा कि दिन दहाड़े अकेली देखकर युवक सरेआम

मॉडल ने कहा कि वह जयपुर से वापस आई थी, कैब का इंतजार कर रही थी, तभी एक युवक सामने से आया और उसके आसपास मंडराने लगा।पहले तो उसने इग्नोर किया, लेकिन बाद में वह वीडियो बनाती रही और वह अश्लील हरकत करता रहा। जिसकी पेंट की जीप भी खुली हुई थी।
मॉडल ने कहा कि अगर गुरुग्राम जैसे शहर में भी ऐसी स्थिति है, तो अन्य शहरों का क्या हाल होगा? उसने कहा कि उसे समय पर हेल्प नहीं मिली। इसके कारण आरोपी नहीं पकड़ा जा सका। बुधवार को मॉडल ने थाने में जाकर भी अपने बयान दर्ज कराए थे। फिलहाल अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
मॉडल ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है अभी गुरुग्राम में रहती हूं। वह एक फ्री लांसर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के साथ साथ मॉडलिंग भी करती हूं। बीते दिनों जब वह जयपुर में शो से वापस आ रही थी, तो बस ने मुझे राजीव चौक पर ड्रॉप किया। यहां मैं कैब का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक युवक मेरे पास आया और उसने देखा कि मैं अकेले खड़ी हूं, तो वो मेरे और नजदीक आया। युवक मेरे आसपास मंडराने लगा। इसके बाद वह सीधा मेरे सामने आकर खड़ा हो गया और मुझे देखने लगा।
पैंट की जिप खोली, अश्लील हरकत करने लग गया था,
: मॉडल ने कहा कि पहले तो मैंने उसे इग्नोर किया, लेकिन जब वह बिल्कुल मेरे सामने आकर खड़ा हो गया, तब मैंने नोटिस किया कि उसकी पैंट की जिप खुली हुई है, फिर मैंने सोचा की पहले मुझे रिकॉर्ड कर लेना चाहिए। फिर मैंने जैसे-तैसे करके, कॉल डिटेन करके थोड़ा बहुत रिकॉर्ड कर पाई।
मॉडल ने सोशल मीडिया पर युवक की वीडियो शेयर की है।
1090 नंबर पर कॉल करी, मॉडल ने कहा कि मैं वहां पर 20 मिनट तक रही, तब तक वह वहां से नहीं गया। न वह किसी चीज का वेट कर रहा था, ना वो कैब का वेट कर रहा था। फिर मेरी कैब आई। मैं 200 मीटर दूसरी तरफ जाकर कैब पकड़ने गई। जैसे ही मैं उधर से गई, मेरे जाते ही वह भी वहां से दूसरी साइड जाने लगा।
पीड़ित महिला ने कहा कि 1090, 1091 और 1096 हर जगह कॉल किया। वहां से कहा गया कि आप गुरुग्राम थाने में कॉल करें। उन्होंने मुझसे पूछा कि घटना कब हुई, तो मैंने बताया- सुबह 11 बजे की है। ये सब करीब डेढ़ घंटे के भीतर की बात है। तब उन्होंने कहा कि आपको उसी वक्त बताना चाहिए था, अब आपको सीधे थाने जाना पड़ेगा। इसके बाद मैंने इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। शुरुआत में कुछ नहीं हुआ, लेकिन किसी तरह वो वीडियो वायरल हो गया, तभी जाकर मेरी FIR दर्ज की गई। मुझे असली मदद सोशल मीडिया से ही मिली।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी: वीडियो डालने के बाद मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। कुछ लोगों ने कमेंट किए कि मैं ऐसे कपड़ों में वीडियो क्यों डालती हूं, सोशल मीडिया पर मॉडलिंग करती हूं, बोल्ड कंटेंट डालती हूं—तो मेरे साथ ऐसा होना ही चाहिए था।लेकिन मैं साफ कहना चाहती हूं कि उस वक्त मैं लोअर और टी-शर्ट में थी। अगर मैंने बुर्का भी पहना होता, तो भी ये घटना हो सकती थी।मॉडल महंगी-महंगी ड्रेस में फोटोशूट करवा कर सोशल मीडिया पर अपलोड करतीं हैं।
मॉडल की ओर से जारी किए गए वीडियो में युवक सड़क पर इधर-उधर टहलता नजर आता है। उसने कंधे पर बैग टांग रखा है और मुंह पर मास्क लगा रखा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मॉडल के सामने आते ही वह अपनी पैंट की जिप खोलता है और अश्लील हरकत करता है। मॉडल का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 164 वीडियो अपलोड किए हैं।
