गुरुग्राम, संवाददाता : राष्ट्रीय समाचार पत्र *पंजाब केसरी दिल्ली* के वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव शर्मा के पिता श्री जसवंत शर्मा 30 दिसंबर 2025 को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर परलोक गमन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय श्री जसवंत शर्मा का जीवन सादगी, अनुशासन और उच्च नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण रहा। वे मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और समाज में उनकी एक अलग पहचान थी। वे अपने पीछे भरा-पूरा और खुशहाल परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के समाजसेवियों, पत्रकारों, तथा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि स्वर्गीय श्री जसवंत शर्मा का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। गुरुग्राम के वरिष्ठ वकील राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान थी। जिसकी याद सदा सभी जान पहचान रिश्तेदारों के दिलों में बनी रहेगी। स्वर्गीय शर्मा की श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आगामी 9 जनवरी को सेलिब्रेशन प्वाइंट, हाल नंबर दो, शीतला माता रोड, गुरुग्राम में रखा गया है।

