गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री की बारात गुरुग्राम से हिमाचल पहुंच गई है। उनकी शादी गुरुग्राम के IAS अफसर सचिन शर्मा से होने जा रही है,जो धर्मशाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बहडाला में स्थित गुलमोहर ग्रैंड होटल में शादी समारोह चल रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस इंचार्ज रजनी पाटिल, सीनियर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला समेत अन्य नेता दोपहर के वक्त ही होटल पहुंच गए। शाम के वक्त पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुक्खू कैबिनेट के कई मंत्री, विधायक, आईएएस अधिकारी, उद्योगपति शामिल हुए।इससे पहले, शुक्रवार शाम को ऊना में ही हल्दी की रस्म हुई। रात को संगीत हुआ। आस्था ने सचिन के साथ जमकर डांस किया।
गुरुग्राम निगम क्षेत्र के गांव जहाजगढ़ गांव के रहने वाले सचिन शर्मा हिमाचल कैडर के IAS अफसर हैं। वह ऊना में SDM पद पर तैनात हैं। डॉ. आस्था अग्निहोत्री शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (HPU) में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। आस्था शूटिंग में स्टेट जूनियर ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। यूके में उन्हें ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
बता दें कि गुरुग्राम के सचिन ने 2022 में 233वीं रैंक पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास की थी। उन्होंने 233वीं रैंक हासिल की। उन्होंने गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक की डिग्री की। बीटेक की डिग्री लेने के बाद उन्होंने एसटी माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में कई साल तक नौकरी की।मोबाइल से दूरी, 18 घंटे तक पढ़ाई की: UPSC की परीक्षा पास करने के बाद सचिन शर्मा ने बताया था कि मैं बीटेक के बाद कंपनी में नौकरी नहीं करना चाहता था। मेरी इच्छा शुरू से IAS अफसर बनने की थी। मैंने इसके लिए 16 से 18 घंटे तक पढ़ाई की। परीक्षा की तैयारी के दौरान मोबाइल और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

