गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम के एचएसवीपी विभाग ने वीरवार को स्थानीय पुलिस की सहायता से विभाग की भूमि पर सेक्टर 22 में बने अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाकर विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को एचएसवीपी की एनफोर्समेंट टीम ने स्थानीय थाना पालम विहार पुलिस की सहायता से गांव मोलाहेडा के सरकारी स्कूल के पास सैक्टर 22 में राजस्व खसरा नंबर 68 में बने दर्जनों अवैध मकान टीन, टप्परों को जेसीबी मशीन की मदद से धराशाई किया गया। जिसकी कार्यवाही प्रशासन के निर्देश पर की गई है। जिसके लिए दो दिन पहले ईस्टेट ऑफिसर 1 राकेश सैनी के निर्देशा पर एसडीओ सर्वे अजमेर सिंह ने कब्जेधारियों को जमीन खाली करने की चेतावनी (सूचना) दे दी गई थी।
विभाग द्वारा की गई उक्त जमीन पर तोडफ़ोड़ करते समय कुछ गांव मोलाहेडा के निवासियों ने विरोध भी किया कि यह उनके गड्ढे खाद गोबर डालनें की जगह है। जिसपर विभाग के अधिकारियों ने उनको समझाया कि उक्त जमीन अधिग्रहण की हुई है,जिसका पैसा भी पंचायत ने उठा रखा है। अब इस जमीन पर विभाग की प्लानिंग है। अगर किसी के पास उक्त जमीन से सम्बंधित कोई अदालत का स्टे ऑर्डर है,तो दिखाया जाएं। अगर किसी भी नागरिक ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की कौशिश की तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिसपर विरोध करने वाले लोग भारी पुलिस बल के रहते शान्त हो गए। जिसके बाद जेसीबी की मदद से सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। वहीं दो पक्के मकानों को स्वयं तोड़ने की हिदायत दी है।
हालांकि कुछ ग्रामीणों ने दबी जबान में विभाग के अधिकारियों पर भेदभाव से कार्यवाही करने के आरोप भी लगाए। इस मौके पर एनफोर्समेंट सर्वे टीम के जेई आनंद कुमार तथा बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ सुरेंद्र सिंह तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।


