गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम के थाना उद्योग विहार के अंतर्गत गांव डूंडाहेड़ा में एक युवक ने अपने लिवइन पार्टनर की हत्या कर शव को बेड के नीचे छिपा कर कमरा बंद कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव डूणडाहेडा में एक 26 वर्षीय युवती का उसके ही लिव इन पार्टनर ने गला दबा कर हत्या कर दी। वहीं युवती का शव बेड के नीचे छुपा कर कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गया। जब बंद कमरे से बदबू फैली तो आसपास में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बंद कमरे को खुलवाया गया, जहां भीतर कमरे में बेड के नीचे से युवती का गला सड़ा शव पड़ा हुआं मिला। जिससे पूरे कमरे में बदबू फैली हुई थी। मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में भिजवाया।
पुलिस जांच में मृतक युवती की पहचान कापसहेड़ा की अंगूरी देवी के रूप में हुई है। वह काफी दिनों से एक युवक के साथ लिव इन में उक्त कमरे में रहती थी। पुलिस का कहना है कि महिला कहा पर काम करती थीं। पता लगाया जा रहा है। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि युवती यहां 20 दिन पहले ही रहने आई थीं, जोकि करीब डेढ साल पहले से अनुज नाम के युवक संग लिव इन में रहती थी। अनुज करीब छह सात दिन पहले कमरा बंद कर चला गया था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अंगूरी नाम की यह युवती सुबह दस बजे ड्यूटी जाती थी और शाम को करीब 7 बजे वापस आती थी। मकान के सामने के एक दुकानदार ने बताया कि यह युवती ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करती थी। ड्यूटी से आने के बाद वह अपने कमरे में ही रहती थी। इसी वजह से युवती के बारे आसपास में रहने वाले लोगों को ज्यादा कोई जानकारी नहीं है।स्थानीय निवासी बसंती मंडल ने बताया कि युवती को आखिरी बार शुक्रवार को मकान की बालकनी में देखा था। उस दौरान वह यहां कपड़े धो रही थी। शुक्रवार को उस पल के बाद वह दिखाई नहीं दी थी। उसके बाद उसका कुछ पता लगा था। आज दोपहर मैं कमरे पर खाना खाने आई थी। तभी मुझे चूहे के मरने जैसी बदबू आई। खाना खाकर जब मैं कमरे से बाहर निकली तो देखा कि अंगूरी के बंद कमरे के दरवाजे के नीचे से खून बह रहा है। इसके बाद मैंने स्थानीय लोगों को इस बारे में बताया।
एसएचओ थाना उद्योग विहार का कहना था कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस टीम आसपास लगे CCTV खंगाल रही है। महिला के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले में गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। फरार आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
