गुरुग्राम, सतीश कौशिक: गुरुग्राम की समाज

भाजपा नेत्री ने बताया कि शनिवार 2 अगस्त को उन्होंने सखियों की टोली के साथ मथुरा,कोसी, कोकिलावन शनि धाम, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन परिक्रमा और वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन किए। इस यात्रा ने न केवल मित्रता के बंधन को मजबूत किया, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सच्चे दोस्त की पूंजी जिसके पास है उसका जीवन बेहद खास व्यतित होता है। श्री कृष्ण भगवान और सुदामा पंडित जैसी दोस्ती का भी उदाहरण पेश किया।
मित्रों की टोली सभी सखियों ने रात्रि में मिलकर वृंदावन में राधा कृष्ण नाम संकीर्तन किया और प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए। इसके बाद, उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज की प्रभात फेरी यात्रा में शामिल होकर उनके दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी इस पहल ने मित्रता और अध्यात्म के महत्व को बढ़ावा दिया है। यह आयोजन न केवल मित्रता के बंधन को मजबूत करता है, बल्कि आध्यात्मिक शांति और आनंद भी प्रदान करता है।
समाज सेविका अनु यादव का कहना था की दोस्तों के साथ की गई धार्मिक यात्राएं हमें अपने धर्म और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर,सामाजिक समरसता को बढ़ावा ओर एक दूसरे के साथ सामाजिक संबंधों को भी मजबूत बनाती हैं वहीं महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।
