्गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : हरियाणा पुलिस के लिए पिछले दस दिन काफी दुखदाई गुज़रे हैं। बीते शुक्रवार को रेवाड़ी के गांव जैनाबाद में गुरुग्राम में तैनात एक ASI कृष्ण यादव (40) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो बच्चों के पिता थे। घटनास्थल से उनके शर्ट की जेब में एक सुसाइड नोट और बेड पर डायरी भी मिली। सुसाइड नोट में कृष्ण ने अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर बार-बार पुलिस में शिकायत देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।मृतक एएसआई कृष्ण की पत्नी इंदू यादव दिल्ली में PGT टीचर हैं और पिछले करीब दो साल से वहीं रहती हैं, जबकि उसके बच्चे अपने नाना-नानी के पास मनोठी गांव में रहते हैं। मृतक के पिता नरदेव की शिकायत पर पत्नी सहित उसके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।यह हरियाणा पुलिस विभाग में पिछले 10 दिनों में तीसरा सुसाइड मामला है। इससे पहले 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में IG वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या की थी और 14 अक्टूबर को रोहतक में साइबर सेल में तैनात ASI संदीप लाठर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया था। दोनों की मामले में भ्रष्टाचार तथा एक दुसरे के खिलाफ भ्रष्टाचार का आपसी कनेक्शन है, तथा रेवाड़ी के मामले में घरेलू विवादित बताया जा रहा है। तीनों ही मामलों में सुसाईड नोट सामने आया है।

