गुरुग्राम, सतीश कौशिक : नवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी गुरग्राम वासियों की कुशलता एवं खुशहाली की कामना के साथ शीतला माता जी के दर्शन करने अपनी टीम सहित दरबार में पहुंचे मत्था टेकने । जिलाध्यक्ष ने शीतला माता जी के दर्शनों के उपरांत कहा कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माता जी के दर्शन करना प्रसाद मिलना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पावन नवरात्रि के समय में माननीय प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को दो नए उपहार दिए हैं पहला 22 सितंबर से पूरे देश मे जीएसटी स्लैब कम कर दिया है जिससे सभी देशवासियों को फायदा मिलेगा, दूसरा 25 सितंबर से लाडो लक्ष्मी योजना के रूप में हरियाणा की माताओं-बहनों को इक्कीस सौ रुपए की आर्थिक मदद की शुरुआत हुई हैं जिससे उनके घरों में नई खुशियों का आगमन होगा।
शीतला माता जी के दर्शन में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के साथ जिला महामंत्री मनीष सैदपुर एवं अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष हितेश भारद्वाज, जिला मीडिया सह प्रभारी राजन चौहान, सचिन त्यागी एवं मनोज भारद्वाज साथ रहे।


