गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : हरियाणा विजिलेंस ने नगर पालिका फरुखनगर के एक क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के खण्ड फर्रुखनगर में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नगर पालिका के क्लर्क बिजेन्द्र सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता बृजमोहन सिंह ने एसीबी को दी शिकायत में बताया था कि उसने पावर हाउस कॉलोनी में एक 400 गज का अपने रहने के लिए प्लॉट लिया था। जिसकी उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए नगर पालिका में ऑनलाइन आवेदन किया था।जिसके बाद बीते 2 सितंबर 2025 को क्लर्क बिजेन्द्र सिंह ने प्रॉपर्टी आईडी में कमियां बताकर 17,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने उसी दिन 5,000 रुपए दे दिए। बाकी 9,000 रुपए 3 सितंबर को देने की बात हुई थी,जिसके बाद 4 सितंबर को शिकायतकर्ता आरोपी से मिले। क्लर्क ने उन्हें अपनी गाड़ी में पैसे रखने को कहा।जिसपर ब्यूरो की टीम की मौजूदगी में शिकायतकर्ता ने गाड़ी में रिश्वत की रकम रखी। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रिश्वत की राशि बरामद की और गाड़ी को जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर किया है।

