गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम में वकीलों ने नवनिर्मित जस्टिस टावर में चैंबर्स नहीं मिलने से नाराजगी दिखाई, चैम्बरों की मांग को लेकर वकीलों ने औ वीरवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि नए टावर में उनके लिए पर्याप्त चैंबर आवंटित नहीं किए गए हैं। जिससे उनके कामकाज में बाधा आ सकती है। जिसको लेकर बार के वकीलों ने सरकार को पहले भी अवगत कराया हुआं है।
वीरवार को सैकड़ों वकील एकजुट होकर कोर्ट परिसर से निकलकर राजीव चौक पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।वकीलों ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिस वजह से राजीव चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्कूल और कार्यालय जाने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जताई। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि चैंबर आवंटन की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं है।
*वकीलों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

उन्होंने वकीलों की संख्या के अनुसार चैंबर की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रशासन ने वकीलों को मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। हालांकि प्रदर्शन से उत्पन्न अव्यवस्था के कारण स्थानीय निवासी काफी नाराज हुए हैं। जिसके लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर भी नाराजगी जताई। गुरुग्राम पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का काफी प्रयास किया, लेकिन फिर भी बहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
