गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम में सेक्टर 81 की विपुल लावण्या अपार्टमेंट सोसाइटी में एक महिला ने RWA पर उनका निर्माण गिराने और 10 साल की बेटी के साथ बदतमीजी करने के गंभीर आरोप लगाए है। एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से हताश होकर महिला ने एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह रोते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी से न्याय की गुहार लगा रही है।पीड़ित महिला ने अपने वीडियो में बताया कि आरडब्ल्यूए ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने बताया कि निर्माण तोड़ने की कार्रवाई व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण की गई और उनके साथ अन्याय हुआ है।
मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए महिला ने कहा कि वह कुरुक्षेत्र की रहने वाली है और उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।RWA प्रेजीडेंट का तर्कमहिला की इस वीडियो पर आरडब्ल्यूए के प्रेजीडेंट सुनील यादव ने कमेंट करके अपना तर्क दिया है। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा नाम की महिला ने सोसाइटी के कॉमन एरिया में अवैध रूप से एक कमरा और बाथरूम बनाया था, जो फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करता है। इसको तोड़ने की परमिशन डीटीपी की तरफ से दी गई है।हमें डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (एन्फोर्समेंट) से इस निर्माण को हटाने का अधिकृत आदेश मिला था।कई बार रिमाइंडर देने के बावजूद महिला ने इस पर ध्यान नहीं दिया। यह कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं है। रेजिडेंट मीटिंग के फैसले और सोसाइटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।

