गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम के थाना पटौदी क्षेत्र में बीते रोज एक लग्न सगाई की खुशियां (जश्न) उस समय मातम में बदल गया जब समारोह में दुल्हा बनने जा रहे युवक ने समझ में लाइटिंग ठीक से ना लगने पर इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव नीमका निवासी हाशिम ने बताया कि उसका दामाद मुस्तफा इलेक्ट्रीशियन का कार्य करता है। बीते वीरवार 12 फरवरी को जिले के गांव रणसीका में अमनदीप पुत्र रामानंद की लगन सगाई के कार्यक्रम में टेंट पर लाइट लगाने के लिए मुस्तफा अपने साथ मथुरा जिले के गांव अलीपुर निवासी बरकत एवं नूंह के रसूलपुर निवासी युसुफ को साथ लेकर डेकोरेशन की लाइट लगाने गया था। समारोह ठीक-ठाक चल रहा था,रात्रि करीब साढ़े नौ बजे एक एलईडी लाइट में खराबी आ गई, जिस पर अमनदीप, साहिल एवं एक अन्य युवक ने गाली-गलौज करते हुए तीनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी हथियार लेकर लौटे और अमनदीप ने बरकत पर फायर कर दिया,जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद युवक ने दोबारा बरकत पर गोली चला दी जो बरकत की कमर में लगी,जिसको गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पटौदी थाना पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी है

