गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज
सोहना पुलिस को बीत माह की 24 तारीख में सूचना मिली कि उक्त सोसायटी के एक फ्लैट में एक युवती मृत अवस्था में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस को संगीता का शव बेड पर मिला, उसके गले में गमछा बंधा हुआ था और नाक-कान से खून निकल रहा था। मौके से दो मोबाइल, चार्जर और अन्य सामान जब्त किया गया।
पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के भाई ने बताया कि संगीता की शादी पहले मनोज नामक युवक से हुई थी, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी ननद का पति रविन्द्र, जो हरियाणा पुलिस में सिपाही है, संगीता को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और लिव-इन में रहने लगा। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों साथ रह रहे थे।
हाल ही में संगीता के अन्य पुरुषों से मिलने-जुलने को लेकर वह नाराज़ था। हत्या से कुछ घंटे पहले संगीता ने अपने चचेरे भाई को कॉल कर बताया था कि रविन्द्र उसके फोन की रिकॉर्डिंग करता है और उसे नया फोन चाहिए। तभी यह वारदात घट गयी।
महिला की हत्या करने के बाद आरोपी सिपाही पहले तो उज्जैन और फिर जयपुर भाग गया था, लेकिन CIA सोहना की पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और सूझबूझ से उसे पलवल रोड, सोहना से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में आकर गमछे से गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी वर्ष 2017 से हरियाणा पुलिस में कार्यरत है और वर्तमान में पलवल जिले में ERV ड्यूटी पर तैनात था।
