नारनौल, सतीश कौशिक : स्थानीय नेता जी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम के पास स्थित गौमाता उपचार शाला में स्वर्गीय ताराचंद सैनी की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया।
गौ माता उपचार शाला में 65 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर डाक्टर विनित यादव मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने गौ माता उपचार शाला समिति को 51 हज़ार रुपए दिए। आयोजनकर्ता दिनेश सैनी ने बताया कि मुख्यातिथि डाक्टर विनीत यादव विजय हॉस्पिटल और डाक्टर की टीम ने लोगों की पहले जांच की और फिर रक्तदान करने वाले लोगों को सर्टिफिकेट और हैल्मेट प्रदान किए। इससे पहले गौ माता उपचारशाला में डॉ विनीत यादव ने पौधारोपण किया।
डाक्टर विनीत यादव ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान करने वाला किसी न किसी की जिंदगी बचाने का काम करता है और जिंदगी बचाने से बड़ा उपकार और धर्म कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। डाक्टर विनीत यादव ने लोगों को बताया कि यह केवल भ्रम है कि रक्तदान करने से कमजोरी आती है। उन्होंने कहा कि सही खानपान से कुछ ही घंटों में खुन की कमी दूर हो कर नया रक्त संचार शरीर में शुरू हो जाता है।
