गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) द्वारा क्षेत्र में रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को निगम की टीम ने दौलताबाद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 आरएमसी प्लांटों को धराशायी किया।यह कार्रवाई सहायक अभियंता हरिप्रकाश की टीम द्वारा की गई। निगम की टीम क्षेत्र में आरएमसी प्लांटों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को आगे बढ़ा रही है। निर्माण गतिविधियों से उत्पन्न धूल और वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी निगरानी और आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई महत्वपूर्ण है। एमसीजी द्वारा इस दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि शहर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रयासों को मजबूती मिल सके।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार एमसीजी द्वारा आरएमसी प्लांटों के विरुद्ध कार्रवाई और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा। दो दिन की कार्रवाई के दौरान 10 आरएमसी प्लांट हटाए जा चुके हैं।
