गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ नागरिक सहभागिता पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में चालान कार्रवाई, जन-जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाए गए।
*अपनी रसोई पर 25 हजार व ग्लैम पर 10K का जुर्माना*
ओल्ड जुडिशियल कॉम्प्लेक्स स्थित अपनी रसोई रेस्टोरेंट के विरुद्ध कचरा फैलाने के मामले में 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम द्वारा नागरिकों एवं प्रतिष्ठानों से कचरे का जिम्मेदारीपूर्वक निस्तारण करने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। वहीं इन्फिनिटी ग्लैम पर 10,000 रुपए जुर्माना लगाया है। टीम द्वारा एक अन्य कार्रवाई करते। नगर निगम द्वारा प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरे को सार्वजनिक स्थानों पर न डालें तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उसका उचित निस्तारण करें।
* दुकानदारों से सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील*
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त यश जालुका ने पार्षद आशीष गुप्ता के साथ सदर बाजार क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने सड़क पर कूड़ा न डालें और न ही कूड़ा जमा होने दें। दुकानदारों से नगर निगम की सफाई व्यवस्था में सहयोग करने तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
*वार्ड 22 व 34 में नागरिकों से स्वच्छता की अपील*‘
सेवा ही संकल्प’ के तहत वार्ड नंबर 34 में शनि मंदिर के आसपास तथा दौलताबाद फ्लाईओवर चौक पर निगम पार्षद सुरेखा चौहान व नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में वार्ड 22 में भी पार्षद विकास यादव व नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फैलाने की अपील की गई। नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई, नियमित निरीक्षण, जन-जागरूकता और नागरिक सहभागिता के माध्यम से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।— 0 0 0 —


