गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिनियम के तहत दर्ज मामलों तथा पीड़ितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता/मुआवजा राशि की स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में 10 जून 2026 से 15 सितंबर 2026 तक के मामलों की समीक्षा की गई। प्रस्तुत विवरण के अनुसार समिति के समक्ष कुल 11 मामले रखे गए, जिनमें 1 मामले में प्रथम किस्त तथा 10 मामलों में द्वितीय किस्त का विवरण प्रस्तुत किया गया। विभिन्न मामलों में नियमानुसार देय आर्थिक सहायता/मुआवजा राशि की भी समीक्षा की गई।बैठक के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र पीड़ितों को नियमानुसार देय आर्थिक सहायता एवं मुआवजा राशि का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, समिति के सदस्य श्री भगवान , राहुल, ओमप्रकाश, रोहित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

