गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: हरियाणा की सबसे बड़ी बार जिसकी प्रदेश में अपनी एक अलग ही पहचान है, शुक्रवार को सम्पन्न हुआ चुनाव में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर कुलभूषण भारद्वाज ने जीत हासिल की है। उन्हें 1834 वोट मिली और विनोद राव को 1590 मत मिले। श्री भारद्वाज दूसरी बार प्रधान चुने गए हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला । जिसके बाद चुनाव समिति ने गिनती शुरू की। छह पदों पर 26 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव पुरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। वोटों की गीनती 12 राउंड तक चली। लाइब्रेरियन के पद पर ज्योति शर्मा को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। वहीं इस बार युवा वकीलों ने बार चुनाव में काफी रुचि दिखाई।
वहीं सचिव पद पर प्रशांत ठाकरान ने 1556 वोट से जीत दर्ज की । उन्होंने विश्वेंद्र यादव को 1458 हासिल की है । उपाध्यक्ष(महिला) पद पर रेणू महेश्वरी ने जीत दर्ज की। उन्होंने योगिता गुर्जर को 920 मतों से हराया। उन्हें 2218 वोट और योगिता गुर्जर को 1298 वोट मिलें। उप प्रधान पद पर साहिल यादव ने मात्र दो वोट अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 1134 वोट मिलें और दूसरे नंबर पर रहे दमन शर्मा रहे उनको 1132 वोट मिलें। संयुक्त सचिव पर विक्रम यादव चुने गए। उन्होंने 3138 वोट मिलें। अपने प्रतिदि्वदीं को योगेश कुमार गंडास को 1312 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अक्षत जैन ने 446 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 2703 वोट और दूसरे नंबर पर रही रीना झा को 2257 वोट मिलें। चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह तंवर ने बताया कि चुनाव पुरी तरह से निष्पकक्ष रहा। चुनाव को अच्छे से कराने में पूरी बार का सहयोग मिला। सभी विजेताओं से शुभकामंनाए। सभी मिलकर बार के लिए बेहतर काम करें।

