गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आज 25 जुलाई शनिवार को गुरुग्राम में आयोजित होगी। सीटीएम ज्योति नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक 25 जुलाई को प्रातः 9 बजे सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में आयोजित की जाएगी। बैठक में कुल 15 परिवाद रखे जाएंगे। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

<
