गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण गुरुग्राम के संपदा अधिकारी-वन शाखा के सर्व एसडीओ परमिंदर ने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न कस्बों एवं जिलों में प्रस्तावित डेवलपमेंट प्लान के तहत रिहायशी, व्यावसायिक और संस्थागत सेक्टरों के विकास के लिए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेशभर में आवश्यक भूमि खरीदी जाएगी।उन्होंने बताया कि इच्छुक भू-स्वामियों एवं एग्रीगेटरों को अपनी भूमि का विवरण ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
सरकार ने इसके लिए 31 अगस्त तक का समय निर्धारित किया है। इस अवधि में भूमि मालिक अपनी भूमि का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। सम्पदा अधिकारी दफ्तर के जेई ललित हंस ने बताया कि फरुखनगर राजस्व एस्टेट, मुबारकपुर और सुल्तानपुर सहित फरुखनगर मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रस्तावित सेक्टर-1 से सेक्टर-7 के विकास के लिए भूमि खरीदने का प्रस्ताव है। भूमि मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एचएसवीपी द्वारा फरुखनगर के गांव मुबारकपुर में आज विशेष सहायता शिविर आयोजित किया गया। वहीं संजीव यादव ने बताया कि खंड के मुबारकपुर व सुल्तानपुर में 2 से 3 बार शिविर कैंप लगाए जाएंगे। और ई भूमि पोर्टल पर पंजीकरण नहीं भरना आता है तो हमारे एचएसवीपी ऑफिस सेक्टर 14 में एसडीओ सर्व ब्रांच व पटवारी ब्रांच में आकर भरवा सकतें हैं।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे, और गांव वालों को ई-भूमि पोर्टल पर पंजीकरण, भूमि का विवरण अपलोड करने तथा पूरी प्रक्रिया की जानकारी देंगे। उन्होंने सभी भूमि मालिकों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर अपनी भूमि का विवरण अपलोड कराने की अपील की, ताकि विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।
इस मौके पर गांव मुबारकपुर के रामनिवास शर्मा, राव हरि सिंह, रण सिंह राजपूत, धर्म राजपूत, विजयपाल शर्मा, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं एचएसवीपी की ओर से , पंकज, दीपक, और धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने भी आयोजित शिविर में भाग लेकर भूमि मालिकों को आवश्यक जानकारी व सहायता प्रदान की।


