गुरुग्राम, गौरव गर्ग : हरियाणा के जिला गुरुग्राम निवासी 12 साल की भव्या सिंघल ने मलेशिया में ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर शहर,देश, प्रदेश, माता-पिता और कोच का नाम किया रोशन।

बता दें कि मलेशिया में 17 अप्रैल से 22 अप्रैल तक हीरो कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें गुरुग्राम के एम,जी रोड के स्थित एस्सेल टावर में रहने वाली भव्या सिंघल ने सिल्वर मेडल जीतकर अपने देश, गुरुग्राम अपने कोच एंव अपने माता पिता का नाम रोशन किया। भव्या सिंघल ने कहा की मैं और मेहनत करके अगली बार अपने देश के लिए गोल्ड मेडल लाने का प्रयास करूंगी। इस मौके पर भव्या की मां बबीता सिंघल ने कहा की जब भव्या ने सिल्वर मेडल जीता तो मेरी आंखों में ख़ुशी के आंसू थे । भव्या सिंघल के कोच सचिन चौरसिया के चेहरे पर भी खुशी की झलक रही है।
