गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम का थाना पालम विहार एक बार फिर विवादों में आ गया है, जहां गांव मोलाहेड़ा में एक ग्रामीण पर आरोप है कि उसने स्थानीय थाना पुलिस के एडिशनल एसएचओ और एक हवलदार के साथ कथित मिलीभगत कर एक सिविल केस में फायदा लेने के लिए एक साजिश के तहत फर्जी मामला दर्ज करना चाहा था। बताया जा रहा है कि ग्रामीण ने अपने घर के सामने सीसीटीवी कैमरे लगाकर एक सरकारी कर्मचारी को झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की योजना बनाई। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मामले के जांच अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे थेहै कि उन्होंने एक सरकारी कर्मचारी को थाने में बुलाकर उसके साथ बदसलूकी की और उसे पूरे दिन थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित के घर पर भी जाकर दुर्व्यवहार व अपशब्द कहे। पीड़ित ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसके बाद अपने विभाग के उच्च अधिकारियों को पुलिस व्यवहार की शिकायत कर दी, वहीं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।मामला पुलिस कमिश्नर कमिश्नर के भी संज्ञान में लाया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को दफ्तर बुलाकर कड़ी फटकार लगाई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

इस घटना ने गांव मोलाहेडा के ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो रहा है। वहीं थाना पुलिस की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों में इस पर स्थानीय थाना पुलिस द्वारा बार-बार ग्रामीणों को परेशान करने पर दिनों दिन नाराजगी बढ़ती जा रही है। पुलिस गांव के अमन-चैन को ख़राब करवाना चाहतीं हैं।एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गांव में अधिकतर परचुन की दुकानों पर अवैध शराब बिक रही है, तथा हर गली व पुलिस रेस्ट हाऊस के पास बेदू नामक व्यक्ति अवैध सब्जी मंडी लगवाकर वसूली पुलिस की मिली भगत से कर रहा है। जिसपर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं।
*क्या कहते हैं थाना पालम विहार प्रभारी*
जब थाना पालम विहार प्रभारी देवेन्द्र कुमार से फोन पर इस मामले पर बात की गई तो उनका कहना था कि दोनों पार्टियों का एक सिविल मामलात राज्य में अदालत में चल रहा है, एक दूसरे की शिकायत करते रहते हैं। सीसीटीवी कैमरे लगवाने उतरवाना हमारा काम नहीं है। अगर इस बार में अदालत कुछ आदेश देती है। तो पालना की जाएगी। दोनों पक्षो के बयान हो चुके हैं जो भी कार्रवाई बनेगी अवश्य की जाएगी, थाने में बुलाकर किसी को परेशान नहीं किया गया। वहीं गांव मोलाहेडा में अवैध शराब बिक्री की बात पर कहा कि जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
