नई दिल्ली, सतीश भारद्वाज: दिल्ली के पूर्व आप नेता सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति केस में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप पाटी नेता केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी 23 लोगों को CBI द्वारा बनाए गए मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया।अदालत ने कहा कि बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता। सभी को बरी कर दिया।केजरीवाल मुस्कुराते हुए कोर्ट से बाहर निकले। मिडिया में बयान देते वक्त केजरीवाल की आंखें भर आईं और वह अपने आप को रोने से नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा- मैंने जिंदगीभर सिर्फ ईमानदारी ही कमाई है। अदालत का फैसला सुनने के बाद घर पहुंचे तो पत्नी-बेटी ने उनका फूलों से स्वागत किया।
अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक हो गए थे। उनपर झूठा केस लगाया था। आज ये साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है।केजरीवाल जब भावुक हुए तो पास खड़े मनीष सिसोदिया ने उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने केजरीवाल को गले लगा लिया। उनके वकील भी उन्हें संभालते नजर आए। घर पहुंचने पर पत्नी बेटी ने फूल बरसाकर स्वागत किया पत्नी सुनीता ने खुशी की इजहार करते हुए X पोस्ट में लिखा- इस संसार में, कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो जाए, वह शिव शक्ति से ऊपर नहीं उठ सकता। सत्य की ही जीत होती है।
वहीं दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने पार्टी नेता मनीष सिसोदिया से उनके घर जाकर मुलाकात की। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।दिल्ली में AAP समर्थकों ने केजरीवाल के बरी होने पर मिठाई बांटी। पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर डांस भी किया।दिल्ली में AAP समर्थकों ने केजरीवाल के बरी होने पर मिठाई बांटी। पार्टी ऑफिस के बाहर जमकर डांस भी किया।शराब घोटाला केस में तेलंगाना जाग्रति की अध्यक्ष नेता के.कविता को भी बरी किया गया। कोर्ट के इस फैसले के बाद तेलंगाना में भी कविता के समर्थकों ने खुशी मनाई। इस दौरान कविता ने सभी का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।

