फरीदाबाद, सतीश भारद्वाज : हरियाणा के जिला फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आनंद कौशिक का बुधवार को निधन हो गया। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने सेक्टर-9 स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके घर अंतिम दर्शन करने पहुंचे ।पुर्व विधायक का गुरुवार को खेडी पुल शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दिवंगत नेता स्वर्गीय कौशिक की गिनती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के करीबियों में होती थी। जिन्हें गांधी परिवार ने 1997 में हरियाणा प्रदेश का महासचिव भी बनाया था।उनके छोटे भाई बलजीत कौशिक को कांग्रेस पार्टी ने पिछले करीब 6 महीने पहले फरीदाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया था। वे करीब एक साल से बीमार चल रहे थे। जिस वजह से वे एक्टिव पॉलिटिक्स से भी दूरी बना रखी थी। वे मूल रूप से रोहतक के बोहर गांव के रहने वाले थे। बेटे विनोद कौशिक (एडवोकेट) फरीदाबाद सेक्टर 12 जिला न्यायालय मे प्रैक्टिस करते हैं। वहीं अपने चाचा बलजीत कौशिक के साथ पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं।
पुर्व विधायक आनंद कौशिक 2009 में कांग्रेस के टिकट पर फरीदाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने 2014 तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। आनंद की संगठन और क्षेत्र में मजबूत पकड़ थी। उनकी गिनती गांधी परिवार के करीबियों में होती थी। लंबे समय तक राजीव गांधी और संजय गांधी से उनका जुड़ाव रहा। शुरुआत में उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। 1997 में कांग्रेस ने उन्हें हरियाणा प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया था।इसके अलावा आनंद कौशिक युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। परिजनों का कहना है कि वे करीब एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। तब से ही एक्टिव पॉलिटिक्स से भी दूर हो गए थे। दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- आनंद कौशिक एक समर्पित, जुझारू और संगठन के प्रति निष्ठावान नेता थे। उन्होंने पार्टी और क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई।

