झज्जर, सतीश भारद्वाज : हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार को ADGP हरदीप सिंह दून दौरे पर आए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक जूती पहने पुलिसकर्मी को देखकर भड़क गए। दून ने कहा कि व्हाट नॉनसेंस, सस्पेंड करो इसे कहते हुए ACP को कहा कि आप लोग देखते नहीं हैं क्या? बिहेव लाइक गजेटेड ऑफिस, यह पुलिस विभाग है, पशुपालन विभाग नहीं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एडीजीपी दून स्थानीय पुलिस लाइन में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने 250 पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।
ADGP हरदीप सिंह दून पुलिस लाइन में मंच पर पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे हैं। तभी उनकी नजर जूती पहने एक पुलिसकर्मी पर पड़ती है। दून कहते हैं, “ये जूती कैसे पहना हुआ है? इसको सस्पेंड करो, व्हाट नॉनसेंस, कौन है इंचार्ज,ACP को बोले- यू आर गजेटेड ऑफिसर: तभी दून अधिकारी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि “आप देखते नहीं हैं कि कैसे जूती पहनकर ड्युटी पर आया है। उसने जूती, जैकेट पहन रखी है, ऐसे थोड़ी होता है।” दून पूछते हैं, “ACP कहां हैं आपके?” तभी ACP आते हैं।
दून उनसे कहते हैं कि “आप गजेटेड ऑफिसर हैं। यदि कोई अधिकारी आता है तो आप देख नहीं सकते?” तभी ACP कहते हैं, “किया था सर।” इस पर दून कहते हैं, “देखिए, जूती पहन रहा है।”डोंट ट्राई टू भी ओवरस्मार्ट: दून उस पुलिसकर्मी को आगे आने के लिए कहते हैं। तभी वो पुलिसकर्मी कुछ कहता है। इस पर दून कहते हैं, “नो, डोंट ट्राई टू बी ओवरस्मार्ट” तभी ACP पास आकर कहते हैं कि “इन्हें कहा था।” इस पर दून कहते हैं कि “देखना नहीं होता? यू आर गजेटेड ऑफिसर, बिहेव लाइक गजेटेड ऑफिसर। कल को DG साहब आकर क्या देखेंगे? आप पुलिस विभाग में हैं, पशुपालन विभाग में नहीं। मतलब सफेद जैकेट पहनकर आ रहे हैं… मतलब कुछ भी पहन लो? पुलिस की ड्रेस क्यों बना रखी है? ये अच्छी बातें नहीं हैं। पुलिस विभाग एक डिसिप्लिनरी फोर्स है,वहीं कहा कि DGP अजय सिंघल सर ने सभी सीनियर ऑफिसर की ड्यूटी लगाई है कि हेडक्वार्टर की तरफ से जो निर्देश आए हैं, उनका पालन हो रहा है या नहीं। डीजीपी साहब यहां आकर क्या देखेंगे। यहां आकर महसूस हुआ कि कमिश्नर राजश्री के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हो रहा है। सभी की अच्छी परफॉर्मेंस है। लेकिन यहां आकर देखने से बहुत ही अजीब लगा है।

