नारनौल, सतीश भारद्वाज : महेंद्रगढ़ जिले में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह भारी उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। नारनौल के आईटीआई मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया।कार्यक्रम की शुरुआत ठीक सुबह 10:00 बजे तिरंगा झंडा फहराने और राष्ट्र धुन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और जनता को संबोधित करते हुए देश की प्रगति और वीरों की शहादत को याद किया।
मार्च पास्ट समारोह का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें कुल 10 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें हरियाणा पुलिस (पुरुष और महिला), होमगार्ड, NCC, रेड क्रॉस ब्रिगेड, स्काउट, गाइड, कब और बुलबुल प्लैटून ने शानदार कदमताल करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि राव नरबीर सिंह, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी और भाजपा के जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव।*पीटी शो के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम*इसके बाद पीटी शो का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। पीटी शो के बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गई। जिसमें अपने-अपने विभागों के कार्यों के बारे में बताया गया।
*10 टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट*
गणतंत्र दिवस समारोह में 10 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसमें पुलिस प्लैटून पुरुष और महिला के साथ-साथ होमगार्ड प्लैटून। युवाओं और बच्चों की भागीदारी के रूप में NCC लड़के और लड़कियां, रेड क्रॉस ब्रिगेड, स्काउट प्लैटून, गाइड प्लैटून, कब प्लैटून और बुलबुल प्लैटून की एक-एक टुकड़ी कदमताल करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।
*स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम*
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कला और देशभक्ति की छटा दिखी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान एसडी ककराला द्वारा ‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’ बोल पर हरियाणवी लोक नृत्य पेश किया। गुरु द्रोणाचार्य ढाणी किरारोद के छात्र ‘संदेशे आते हैं’ गीत पर देशभक्ति नृत्य किया, जबकि पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल की छात्राएं ‘ओर रंग दे’ पर राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
*मूक बधिर बच्चों ने भी दी प्रस्तुति*
संतोष मेमोरियल स्कूल के मूक बधिर बच्चे ‘हम लोगों को समझ सको तो’ सामूहिक गान पेश किया। एमआर मित्रपुरा द्वारा ‘वन्देमातरम’ और यदुवंशी शिक्षा निकेतन द्वारा ‘झांसी की रानी’ पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल द्वारा ‘जय-जय हमारा हरियाणा’ पर लोक नृत्य। एमआर अटेली द्वारा पीटी शो से पहले ‘सारे जहां से अच्छा’ की प्रस्तुति हुई। अंत में सीएल पब्लिक स्कूल द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।


