गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : वैसे तो पुलिस विभाग पर आरोप प्रत्यारोप हमेशा लगाते रहते हैं यह कोई नई बात नहीं है, वहीं सांप को रस्सी और रस्सी को सांप बनाने की कहावत भी एकदम सटीक बैठती है। ऐसा ही हरियाणा पुलिस गुरुग्राम का एक चर्चित विवादित थाना पालम विहार सैक्टर 22 है। जिसमें तैनात कर्मचारी की लापरवाही से खराब कार्य शैली का कोई ना कोई मामला आए दिन सामने आता ही रहता है। वीरवार को इसी थाने का एक मामला किसी की लापरवाही का नहीं बल्कि एक धार्मिक धर्म कर्म पूजा पाठ का सामने आया है,जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसके बारे में गांव मोलाहेडा, सैक्टर 21,22 , 23 में अलग-अलग चर्चाएं चल रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को गुरुग्राम के थाना पालम विहार सैक्टर 22 में एक विद्वान पंडित के द्वारा सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान हवन,पुजा पाठ का आयोजन कर भण्डारा लगाया गया था। जिसमें थाना प्रभारी सहित अन्य सैकड़ों धर्म में आस्था रखने वाले नागरिकों ने हवन में आहुति डालकर प्रसाद चखा। जिसकी एक विडियो भी सोशल मीडिया (फेसबुक) पर चल रही है। जिसको देखकर जहां धार्मिक लोग इसे बहुत शुभ मान रहे हैं। वहीं कुछ समाज सेवक इसको केवल दिखावे की बात कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव मोलाहेडा 21,22,23 ,चौमा, पालम विहार व काटरपुरी के ग्रामीणों में इस बात की चर्चाएं है, कि हवन पुजा पाठ करना अच्छी बात है, लेकिन जिले के सबसे बदनाम थाने में इस प्रकार का आयोजन होना कुछ अजीब सा लग रहा है। क्यों कि इस थाने में अभी इसी नववर्ष पर गांव मोलाहेडा के एक युवक हितेश यादव को थाने में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया था, जिसकी शिकायत करने पर उसी के ही ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। युवक का कसुर बस इतना था कि उसने रेजांगला चौक पर भुख लगने पर रेहड़ी पटरी वाले से जल्दी खाना मांगा था। क्यों कि पीड़ित युवक की बहन पास के मनीपाल अस्पताल रेजांगला चौक में भर्ती थी। जिसको रात्रि करीब 10 बजे हालत गंभीर होने पर दाखिल कराया था, तथा युवक ने 12 बजे खाना मांगा था। लोगों का कहना था कि जिसकी बहन अचानक अस्पताल पहुंची हो वह किसी के साथ क्या व्यवहार करेगा आप समझ सकते हैं।
वहीं वकील तथा पत्रकारों पर किसी भष्टाचार में लिप्त छुटभैय्ए नेता बने फिरने वालों की फर्जी शिकायत पर केस बना देना, बदनाम करने के लिए घर से अपमानित करके घसीटकर ले जाना, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर सब्जी मण्डी लगा कर अवैध वसूली करने वालों का साथ देना तथा काम्प्लेक्स बनवाना यह सब स्थानीय पुलिस की शय के बिना सम्भव नहीं है। जिससे स्थानीय थाने पर हमेशा अंगुली उठती रहती है। ऐसे में थाना में हवन कर भणडारा करवाना थाने में बैठे लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों पर पुजा पाठ का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मगर इतना जरूर है कि वायुमंडल शुद्ध हो जाएगा, लेकिन जो ग़लत कर्म कर रहे हैं, उनका तो दण्ड अवश्य ही भुगतान पड़ेगा।
अगर थाना पालम विहार में तैनात कर्मचारी इतना ही धर्म-कर्म को मानते हैं तो सार्वजनिक रूप से बताएं कि थाने में युवक को बिना वजह क्यों बेरहमी से पीटा गया,जतीन, सतीश, सतबीर द्वारा दी गई दरखास्त पर दोषियों के खिलाफ आजतक कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं।



